OMG..रईस हुई हिट.. शाहरूख ने तोहफे में दिया गोल्ड का लॉकेट

शाहरूख खान अपनी फिल्मों के हिट होने का जश्न केवल अपने परिवार के साथ नहीं सेलिब्रेट करते हैं। इस बार  उन्होंने रईस की हिट के बाद अपनी ऑफिस की महिला स्टाफ को कीमती तोहफे दिए।

By Prachi Dixit

शाहरूख खान केवल फिल्मी पर्दे पर किंग खान नहीं हैं। बल्कि असल जिंदगी में भी वह खुद से जुड़े हुए लोगों को खुश करना जानते हैं।

एक तरफ सारे एक्टर जहां अपनी फिल्म की सफलता की खुशी परिवार के साथ बांटते हैं। वहीं शाहरूख खान अपनी फिल्मों के सुपरहिट होने का जश्न अपने ऑफिस के स्टाफ को ढेर सारे तोहफे देकर करते हैं।

इस बार भी शाहरूख ने रईस की सौ करोड़ की कमाई की खुशी अपने ऑफिस के लोगों पर लुटा दी है। शाहरूख वैलेंटाइन डे और रईस की सफलता को एक साथ मनाने का फैसला लिया था।

sharukh khan

मिली जानकारी के अनुसार शाहरूख खान ने अपने ऑफिस के महिला स्टाफ में से किसी को हैंडबैग तो किसी को रईस का गोल्ड लॉकेट दिया है। इसके साथ कई लोगों को ढेर सारे अलग किस्म के महंगे गिफ्ट भी मिले हैं।
उन्होंने अपनी बिजनेस मैनेजर और ब्रांड मैनेजर को भी ढेर सारे तोहफे दिए हैं।

आपको बता दें कि शाहरूख खान पहली बार इस तरह का जश्न नहीं मना रहे हैं। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों की सफलता की खुशी तोहफे के जरिए अपने से जुड़े लोगों तक पहुंचाते रहे हैं। यहां तक कि फिल्म चलते -चलते की सफलता पर शाहरूख ने सभी ऑफिस स्टाफ को एक महीने की सैलरी बोनस के तौर पर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X