Shahrukh Khan ने 'जवान' के गानों पर फैन्स को दिया एक बड़ा हिंट, कहा- फराह खान और वैभवी कर रहे हैं कड़ी मेहनत

Jawan Songs: शाहरुख खान अपने फैन्स को सरप्राइज करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। खासकर हाल ही में रिलीज हुए जवान के प्रीव्यू और किंग खान के पहले पोस्टर को देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है। ऐसे में किंग खान ने एक बार फिर फैंस के एक्साइटमेंट को डबल करते हुए, जवान के गानों को लेकर एक हिंट ड्रॉप किया है।
जबकि शाहरुख ने #AskSRK सेशन के दौरान 'जवान' का पोस्टर रिलीज करके अपने चाहने वालों को धमाकेदार सरप्राइज दिया, तभी उन्होंने फिल्म के गानों के बारे में भी कुछ हिंट दी और उन्हें "प्यारा" बताया और कहा कि इस पर जानी मानी डांस कोरियोग्राफर्स - फराह खान, वैभवी मर्चेंट और सोभी पॉलराज द्वारा काम किया जा रहा है।
फराह, वैभवी और सोभी ने की है कोरियोग्राफी
दरअसल 'जवान' के गाने पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, "गाना जल्द आएगा। फराह और वैभवी उसे एडिट और तैयार करने के लिए एटली के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अच्छा गाना बनाया है और सोभी ने भी।" वहीं, एक अन्य ट्वीट में शाहरुख ने ये भी बताया कि फिल्म के गानों में अरिजित सिंह की आवाज है। जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
सालों से फराह और वैभवी और अब शोबी के साथ शाहरुख के सफल जुड़ाव को देखते हुए, दर्शक निश्चित रूप से कुछ शानदार म्यूजिकल माइलस्टोन्स की उम्मीद कर सकते हैं।
बता दें, जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications