Shahrukh Khan को पीछे बिठाकर जबरदस्त बाइक चला रही हैं गौरी, वीडियो वायरल, फैंस बोले- 'रियल तानी पार्टनर'

Shahrukh Khan- Gauri old video viral: शाहरुख खान से जुड़ा कोई भी वीडियो इंटरनेट पर आते ही आग की तरह वायरल हो जाता है। कभी फिल्मों के सेट से, तो कभी पर्सनल लाइफ से.. सोशल मीडिया पर अक्सर हमें सितारों की जिंदगी की झलक सोशल मीडिया पर मिलती रहती है। हाल में शाहरुख का एक सालों पुराना वीडियो हर जगह छाया हुआ है।
इस वीडियो में किंग खान के साथ गौरी और बेबी सुहाना भी दिख रही हैं। जहां गौरी फुल स्पीड में बीच बाइक चलाती दिख रही हैं, जबकि शाहरुख उनके पीछे बैठे घबरा रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी उत्साहित हैं और गौरी को 'रियल तानी पार्टनर' बता रहे हैं।
शाहरुख को स्पीड से लगता है डर
वीडियो में शाहरुख खान बता रहे हैं कि उन्हें स्पीड से डर लगता है। वहीं, गौरी समुद्र तट पर बाइक चला रही हैं। बाद में शाहरुख बाइक पर गौरी के पीछे जाकर बैठ जाते हैं, लेकिन घबरा कर चिल्लाने लगते हैं और गौरी जोर से हंस पड़ती हैं। वहीं, नन्हीं सुहाना खान भी मम्मी गौरी के पीछे बैठने की जिद करती नजर आ रही हैं।
शाहरुख ने यह भी कबूल किया है कि वह स्टंट कर सकते हैं लेकिन गौरी जैसे समुद्र तट पर बाइक नहीं दौड़ा सकते। बता दें, ये वीडियो दुबई का है। यहां शाहरुख की बहन शहनाज को भी देखा जा सकता है।
फिल्मों की बात करें तो 2 जून को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होने वाली है। वहीं, दिसंबर में आएगी राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी'। शाहरुख फिलहाल डंकी की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications