जब शाहरुख़ और गौरी ने दिया बोनस
शाहरुख़ अपनी फ़िल्म 'ॐ शान्ति ॐ' और अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलिज़' की सफलता से इतने खुश हैं कि उन्होंने इस खुशी में अपने सारे स्टाफ को शामिल किया. गौरी और शाहरुख़ ने सारे कर्मचारियों को एक शानदार फाइवस्टार होटल में डिनर कराया और उसके बाद सभी को बोनस चेक बांटे.
खाने का मेन्यू गौरी ने तय किया था और इस मौके पर फरहा खान ने भी सभी का धन्यवाद किया. सारे लोग यही कह रहे थे कि शाहरुख़ ने फ़िल्म से हुए फायदे को अकेले न लेकर सारे लोगों को भी हिस्सेदार बनाया.
देखा जाएतो शाहरुख़ को दोगुना फायदा हुआ है. पैसा भी और सब की दुआएं भी.


Click it and Unblock the Notifications