श्रीदेवी के निधन से शोक में बॉलीवुड, शाहरुख से लेकर रजनीकांत तक पहुंचे परिवार से मिलने
Recommended Video

श्रीदेवी की असमय मृत्यु हो जाने से पूरा देश दुखी है। 25 फरवरी को अचानक हार्ट अटैक हो जाने से श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। पूरा कपूर इस समय शॉक्ड हैं और खासकर बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की हालत खराब है। करण जौहर को जैसे ही श्रीदेवी की मृत्यु के बारे में पता चला वो जाह्नवी और खुशी कपूर के पास पहुंचे।
करण जौहर वहां से सीधे दोनों को लेकर अनिल कपूर के यहां पहुंचे जहां पूरा परिवार इस वक्त मौजूद है। अनिल कपूर के यहां सारे सेलिब्रिटीज लगातार पहुंच रहे हैं।कल रात को अनिल कपूर के यहां शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत तक पहुंचे। शाहरुख खान, गौरी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सभी श्रीदेवी के परिवार से मिलने पहुंचे।

आपको बता दें कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को फिलहाल दुबई से वापस भारत नहीं लाया गया है। वहां कुछ और पेपर वर्क किया जाना है जिसे भारतीय एंबेसी जल्द से जल्द पूरा करवाने का कोशिश कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस भारत लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications