शाहरूख खान ने निभाई Daddy Duties: सुहाना - अबराम के साथ परफेक्ट संडे, देखिए तस्वीरें

शाहरूख खान इस समय एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग मैनेज कर रहे हैं। एक तरफ वो यशराज फिल्म्स की पठान का आखिरी शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो नयनतारा के साथ अटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा 15 अप्रैल से शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।

लेकिन इन सबके बीच शाहरूख खान ने अपने संडे का पूरा इस्तेमाल करते हुए अपनी Daddy Duties भी बखूबी निभाई। शाहरूख खान बेटे अबराम और बेटी सुहाना को लॉन्ग ड्राईव पर लेकर निकले।

shahrukh-khan-fulfills-his-daddy-duties-as-he-takes-abram-and-suhana-on-a-drive-see-pics-inside

शाहरूख खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जहां वो गाड़ी चला रहे हैं और साथ में अबराम और सुहाना बैठे हैं। रविवार का आनंद लेते उनकी ये तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। फैन्स ने कयास भी लगाए कि शायद शाहरूख खान बच्चों के साथ कोलकाता नाईट राईडर्स का मैच देखने जा रहे हैं।

आईपीएल के ऑक्शन

आईपीएल के ऑक्शन

शाहरूख खान के बेटे आर्यन और बेटी सुहाना, IPL के ऑक्शन के दौरान, सबका ध्यान खींच ले गए। आर्यन खान को यहां शाहरूख खान की विरासत संभालते देखा गया वहीं फैन्स ने उनमें शाहरूख खान की छवि साफ देखी। गौरतलब है कि आर्यन खान, शाहरूख खान की पठान के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने फिल्म के एक्शन सीन में अपने काफी Inputs दिए हैं।

मैच में पहुंचे बच्चे

मैच में पहुंचे बच्चे

हाल ही में आर्यन, सुहाना और अबराम, अपने कुछ दोस्तों के साथ कोलकाता नाईट राईडर्स का एक मैच देखने पहुंचे थे। इस मैच की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। मैच के दौरान, अबराम अपनी टीम के लिए प्रार्थना करते भी दिखे थे।

वायरल हुई थी तस्वीरें

वायरल हुई थी तस्वीरें

कुछ ही हफ्तों पहले, अबराम के 2019 के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जहां पूरा खान परिवार एक साथ दिखाई दिया था। इन तस्वीरों में अबराम की एवेंजर्स थीम बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी।

शाहरूख के लाडले अबराम

शाहरूख के लाडले अबराम

गौरतलब है कि अबराम खान, शाहरूख खान के दुलारे हैं। जन्म के बाद से शाहरूख खान अक्सर अबराम के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते दिख जाते थे। अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था। गौरी खान ने कुछ ही सालों पहले अबराम की तस्वीरें शेयर करने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद से शाहरूख खान अबराम की केवल वो तस्वीरें ही शेयर करते थे जिनमें अबराम का चेहरा ना दिख रहा हो।

स्कूल में व्यस्त

स्कूल में व्यस्त

अबराम खान आजकल अपने स्कूल में व्यस्त रहते हैं। उनकी ऑनलाईन क्लास के दौरान, पिछले साल 26 जनवरी पर वो ऑनलाईन सेलिब्रेशन में ही हम होंगे कामयाब गाते दिखाई दिए थे और उनका ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इस साल 27 मई 2022 को अबराम खान अपना 9वां जन्मदिन मनाएंगे। अबराम आजकल वैसे तो कैमरों में काफी कम कैद होते हैं लेकिन उम्मीद है कि इस बार उनके जन्मदिन की तस्वीरें फैन्स को जल्दी नसीब हो जाएं।

डेब्यू फिल्म की तैयारी

डेब्यू फिल्म की तैयारी

वहीं शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, आजकल अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रही हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और ये अंग्रेज़ी कॉमिक्स आर्चीज़ का आधिकारिक फिल्मांतरण होगा। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्मों में व्यस्त शाहरूख

फिल्मों में व्यस्त शाहरूख

वहीं शाहरूख खान इस समय तीन फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली है उनकी कमबैक फिल्म पठान जो कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। दूसरी है साउथ के मसाला डायरेक्टर अटली की फिल्म जिसका नाम लायन बताया जा रहा है। और तीसरी फिल्म है राजकुमार हिरानी की जिसका नाम कनेडा बताया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X