शाहरुख का दामन छोड़ सलमान की गोद में बैठे अर्जुन

खैर ये हमने सुना था कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है लेकिन अर्जुन कहीं जल्दबाजी में अपने दोस्त के दुश्मन से दोस्ती करके कुछ गलत कदम तो नहीं उठा रहे? खैर जो भी हो हम तो सिर्फ आपको ये बताना चाहते हैं कि शाहरुख खान के दोस्त रहे अर्जुन रामपाल असल में आजकल सलमान खान के साथ दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हुआ कुछ यूं है कि सलमान के शो बिग बॉस में आने के लिए अर्जुन रामपाल ने हाल ही में सलमान खान को फोन किया और सलमान ने भी उन्हें हां कर दी।
उससे पहले सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर को लेकर भी अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया था कि फिल्म बेहतरीन है। अब शाहरुख खान की नये साल की पार्टी में भी अर्जुन शामिल नहीं हुए और उससे पहले अर्जुन की जन्मदिन की पार्टी में शाहरुख शामिल नहीं हुए। फिर बिग बॉस के दौरान जब सलमान ने शाहरुख के बारे में अर्जुन से पूछा तो अर्जुन ने सीधे सीधे इस सवाल को इग्नोर मार दिया। अब कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि अर्जुन शाहरुख से दूर होकर सलमान के करीब होने की तैयारी कर रहे हैं। वेल हमें लगता है कि अर्जुन और शाहरुख को नये साल में अपनी पुरानी दोस्ती को फिर से शुरु करना चाहिए। जब सलमान और शाहरुख एक दूसरे को लेकर थोड़ा नरम हो रहे हैं तो फिर अर्जुन और शाहरुख क्यों नहीं?


Click it and Unblock the Notifications