मैं, शाहरूख और मेरी मां शूटिंग पर गए थे लेकिन मेरी मां की अर्थी लौटकर आई!
शाहरूख खान और जुही चावला ने कई फिल्में साथ की हैं और ऐसी ही एक फिल्म का किस्सा जुही चावला ने बांटा जिसे सुनकर हंसी भी आएगी और रोना भी।
बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जो आपसे कुछ ज़्यादा ही प्रोफेशनल होने की उम्मीद करती है। इसलिए जब स्टार्स खुद से जुड़े दिल दहला देने वाले किस्से बांटते हैं तो आप कांप जाते हैं।
ऐसा ही एक किस्सा है जुही चावला के पास डुप्लिकेट फिल्म के दौरान का। दरअसल, जुही चावला उस दौरान शाहरूख खान के साथ यस बॉस शूट कर रही थीं।

शूटिंग के दौरान उनके पास डुप्लिकेट का ऑफर आया जो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया। जुही ने फिल्म मना कर दी। इसके बाद शाहरूख ने एक घंटा जुही को समझाया कि उन्हें डुप्लिकेट क्यों करनी चाहिए।
डुप्लिकेट के डायरेक्टर थे महेश भट्ट, जिनकी ये आखिरी फिल्म थी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही थी धर्मा प्रोडक्शन्स। और शूटिंग के लिए पूरी फिल्म की टीम प्रेग गई थी।
जुही चावला बताती हैं कि मैं सेट पर अपनी मां के साथ गई थी। शूटिंग चल रही थी तभी मुझे खबर मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। मैं गई तो शूट करने थी और सब खुश थे।
लेकिन इसके तीन दिन बाद ही करण और शाहरूख मेरी मां को ताबूत में बंद कर के ला रहे थे। ये मेरे लिए कभी ना भूलने वाली घटना है। मैं टूट गई थी और उस दौरान शाहरूख मेरे साथ मज़बूती से खड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications











