अब 'शशि' से रोमांस और फ्लर्ट करते दिखे शाहरुख..वो भी मन्नत में
शाहरुख खान मन्नत में गौरी नहीं बल्कि शशि से फ्लर्ट और रोमांस करते दिखे। जानिए पूरा मामला।
शाहरुख खान रोमांस के बादशाह हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन साथ ही आजकल वो मन्नत में किसी के साथ फर्ल्ट कर रहे हैं। जी हां सोच कर हैरान रह गए ना। लेकिन आप दंग तब रह जाएंगे जब आपको ये पता चलेगा कि शाहरुख खान भूत के साथ ऐसा कर रहे हैं।
जी हां और वो भूतनी कोई और नहीं शशि हैं जिनके आने का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है क्योंकि वो काफी फ्रेंडली भूत हैं। जी हां हम बात कर अनुष्का शर्मा की जिनकी फिल्म बस रिलीज होने ही वाली हैं और वो काफी मजेदार भी लग रही है।
बाहुबली 2 में एक और तड़का..फिल्म रिलीज भी अलग अंदाज में
दरअसल शाहरुख खान का एक वीडियो अनुष्का शर्मा ने शेयर किया है जिसमें शाहरुख खान फिलौरी को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं और साथ ही वो भूत शशि के साथ फ्लर्ट करते भी लेकिन यकीन मानिए इसमें शाहरुख खान वाकई काफी क्यूट लग रहे हैं।
शाहरुख खान के साथ साथ इसमें अनुष्का शर्मा की आवाज भी सुनाई दे रही है और इसे देखकर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications