Shahrukh Khan: शाहरुख ने पहली बेटे आर्यन की हुडी तो सुहाना ने लिया मां गौरी का पर्स, तस्वीरें हुई वायरल

Shahrukh Khan: सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहरुख खान और उनके परिवार की तस्वीरें खुब वायरल हो रही हैं, फैंस इनको खासा पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के बीच खेले गए मैच के दौरान की भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख और गौरी की भी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख ने बेटे आर्यन की हुडी पहनी है और सुहाना ने मां गौरी का पर्स लिया है।
इस बात को हर कोई जानता है कि, बॉलीवुड की क्यूटेस्ट मां-बेटी की जोड़ी गौरी खान और सुहाना खान के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। इसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला, जब हाल ही में सुहाना को अपनी मां के वॉर्डरोब से एक शानदार टोट बैग लिए हुए देखा गया।
वहीं शाहरुख और आर्यन की बॉन्डिंग भी शानदार तो है इसको सभी जानते हैं, तो ऐसे में शाहरुख खान के कई फैन पेज ने इस बात पर गौर किया कि कैसे शाहरुख उसी हुडी में दिख रहे थे, जिसे उनके बेटे आर्यन खान ने कुछ समय पहले एक पार्टी में पहना था।
गौरतलब है कि, 6 अप्रैल 2023 को अभिनेता शाहरुख खान बेटी सुहाना और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ ईडन गार्डन्स में देखे गए, जहां उन्होंने 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के बीच खेले गए मैच में भाग लिया। 'केकेआर' की जीत के बाद तीनों को मैदान पर जश्न मनाते हुए देखा गया।
'आईपीएल' मैच के दौरान शाहरुख खान अपनी टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' का हौसला बढ़ाते नजर आए। इस दौरान की एक और खुबसूरत तस्वीरें सामने आई है जिसमें विराट कोहली और शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो सुहाना खान जोया अख्तर के साथ 'द आर्चीज' के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वहीं शाहरुख खान जल्द ही जवान में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
