वैष्णो देवी से शाहरुख खान की पहली तस्वीर आई सामने, टीका लगाए नजर आए किंग खान

Shahrukh Khan

शाहरुख खान पिछले दिनों सऊदी अरब में थे। इस दौरान उन्होंने उमराह किया था। वहीं, शाहरुख खान कुछ दिनों वैष्णो देवी भी गए थे और वहां जाकर उन्होंने पूजा अर्चना भी की। सोशल मीडिया पर वैष्णो देवी मंदिर का एक वीडियो वायरल हुआ था और ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि शाहरुख खान ने लोगों की नजरों से बचकर मंदिर में पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया।

इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे थे और उनके पीछे पुलिस की टीम भी चल रही थी। इस वीडियो को देखकर यूजर्स लगातार दावा कर रहे थे कि ब्लैक हुडी पहना शख्स कोई और नहीं बल्कि किंग खान ही हैं। वहीं, अब शाहरुख खान की वैष्णो देवी से पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जहां शाहरुख खान दर्शन के बाद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में शाहरुख खान पर्पल रंग की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ग्रे कलर का कैप भी लगा रखा है। माथे पर टीका लगाए शाहरुख खान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाबॉलीवुड ने शाहरुख खान की यह तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

वहीं, शाहरुख खान का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें वो पूरी तरह से खुद को हुडी से ढक कर रखे हुए हैं और आगे कई पुलिस वाले उनका रास्ता क्लीयर करते नजर आए थे। हालांकि, इस पूरे वीडियो में शाहरुख खान का चेहरा नजर नहीं आया था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स शाहरुख खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई लोग तो सच्चा भारतीय भी कह रहे हैं।

बता दें कि सोमवार को 'पठान' फिल्म का 'बेशरम' गाना रिलीज हुआ है। 'पठान' फिल्म भी जनवरी में रिलीज होने वाली है। अगला साल शाहरुख खान के लिए बेहद खास माना जा रहा है। अगले साल उनकी तीन फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' रिलीज होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख खान वैष्णो देवी इसी वजह से पूजा करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X