ट्विटर पर शाहरुख का स्मोकिंग मैसेज
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की स्मोकिंग की लत से हर कोई वाकिफ है। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में ना जाने कितने लोग स्मोकिंग के लती हैं। लेकिन शायद अगर इन लती लोगों की एक लिस्ट तैयार की जाय तो शाहरुख वहां भी किंग खान ही रहेंगे। शाहरुख ने कई बार स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश की लेकिन अब तक इसमें वह सक्सेज नहीं हो पाए हैं।
शाहरुख अपनी आदत से खुद भी खासे परेशान हैं। अपनी परेशानी उन्होने ट्विटर पर जाहिर की है। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा है कि 27 साल की उम्र से वह इस आदत के शिकार हैं। इस समय शाहरुख 45 साल के हैं। वह अक्सर सिगरेट पीते देखे जाते हैं। ऐसा नहीं है कि शाहरुख ने पहली बार स्मोकिंग छौड़ने की बात की हो इससे पहले भी वह कई बार स्मोकिंग छोड़ने की बात कह चुके हैं।
शाहरुख इस बाबत लिखते हैं कि "अक्सर जो आप चाहते हैं, वह हो नहीं पाता।" शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रा वन' के निर्माण में व्यस्त हैं। इसमें वह एक सुपर हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि वह जल्द ही छुट्टियां बिताने के लिए इस्तांबुल जाने की तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












