फिल्म ब्रह्मास्त्र में 'वानरास्त्र' के रूप में शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक हुआ लीक, देंखे वीडियो
लंबे समय से अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर चर्चा जारी है। फैंस बेसब्री से इस कैमियो से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तमाम सेक्योरिटी के बावजूद बीते दिन फिल्म से शाहरुख खान का लुक लीक कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की मानें तो ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान 'वानरास्त्र' रूप में दिखाई देंगे।
वीडियो में शाहरुख खान से आग की लपटों के बीच नजर आ रहे हैं। फिर हवा में उड़ते हैं और पीछे एक हनुमान जैसी आकृति बन जाती है। बता दें, जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब ही फैंस ने शाहरुख को फिल्म में नोटिस कर लिया था। [नीचे देंखे वीडियो]

हालांकि, वीडियो के रियल होने पर अभी भी सवाल बना हुआ है। ये फिल्म का रियल वीडियो है या फिर ट्रेलर के सीन्स का ही कोई फैन एडिट वीडियो, इस पर मेकर्स की किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन शाहरुख फैंस और ब्रह्मास्त्र फैंस के लिए यह एक सुपर सरप्राइज की तरह है।

फैंस हैं उत्साहित
तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए, एक फैन ने लिखा, "ब्रह्मास्त्र (शाहरुख को वानरस्त्र के रूप में दिखाते हुए) के शायद दूसरे ट्रेलर से लीक।" वहीं, एक अन्य फैन ने शाहरुख की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र से अपने सिग्नेचर पोज के साथ। एकमात्र फिल्म जो उत्साहित होने लायक है।"
Recommended Video

शानदार स्टारकास्ट
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। इनके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के कैमियो को लेकर जोरदार चर्चा है। बता दें, ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

अस्त्रों की दुनिया
ब्रह्मास्त्र कहानी है अस्त्रों की दुनिया की जिसके गुरू हैं अमिताभ बच्चन। और इन अस्त्रों की दुनिया का एक अस्त्र है शिवा यानि कि रणबीर कपूर जो कि अग्नि अस्त्र हैं। यानि कि वो खुद आग हैं। इसके अलावा फिल्म में पवनास्त्र, नंदीस्त्र, जलस्त्र, वायुस्त्र और सबसे ऊपर, सबसे शक्तिशाली ब्रह्मास्त्र जैसे शक्तिशाली अस्त्रों का खुलासा होगा।

भारतीय संस्कृति से जुड़ी फिल्म
ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म पर बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "यह भारतीय संस्कृति में गहराइयों से ली गई है। हमारे पास अपना खुद का मार्वल बनाने का अवसर था। जिसे अयान अपने अस्त्रावर्स के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी संस्कृति में बनी कोई भी फिल्म, कोई भी अच्छी अच्छी कहानी, प्रामाणिक तरीके से, सच्चे रूप में होगी तो बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ेगी।"

ब्रह्मास्त्र एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म पर आ रही है
अभिनेता ने आगे कहा, "इस फिल्म के लिए थोड़ी किस्मत भी चाहिए। जैसे आपको किस तरह की रिलीज मिलती है, आपको किस तरह का एक्सपोजर मिलता है। हमारे पास डिज्नी है और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए, मेरा माननाहै कि ब्रह्मास्त्र एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म पर आ रही है और इसके जरिए दुनियाभर के दर्शक इसे देख सकते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications