बॉलीवुड के ''डॉन'' को मिला इंटरपोल का साथ, अब खैर नहीं

अक्सर बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरूख के बारे में कहा जाता है कि वो सोशल इशू से नहीं जुड़ते हैं, उनका रूझान केवल उसी ओर होता है जिसमें उनका फायदा होता है लेकिन किंग खान ने ऐसा कहने वालों को करारा जवाब दिया है इंटरपोल से जुड़कर।

जी हां आपके चहते शाहरूख खान खुद अपराधियों पर पैनी नजर रखने वाली अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक पुलिस संस्था इंटरपोल से जुड़ गए हैं।

आपको जानकर खुशी होगी कि शाहरूख को इंटरपोल ने किंग खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है और शाहरूख 'टर्न बैक क्राइम' से जुड़ने वाले पहले इंडियन हैं।

इंटरपोल से जुड़ने वाले पहले इंडियन शाहरूख खान

इस बात की जानकारी इंटरपोल की ओर से दी गई है। इंटरपोल ने खुद अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि लोगों को जागरूख करने के लिए शाहरूख से अच्छा कोई नहीं हो सकता था इसलिए उन्हें अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक पुलिस संस्था इंटरपोल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

देखें शाहरूख की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की तस्वीरें

जिसके जवाब में किंग खान ने ट्विटर पर इंटरपोल के सेक्रेटरी जनरल रोनाल्‍ड के. नोबल को थैंक्यू कहा है।

शाहरूख की इस उपयोगिता से उनके चाहनेवालों में खुशी की लहर है। उनके चाहने वालों ने रीट्विट के जरिये शाहरूख खान को इस बात के लिए बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X