शाहरुख खान की पहली हीरोइन ने देखी Pathaan, ट्वीट देख जवाब दिए बिना नहीं रह पाए किंग खान!

पठान का फीवर उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है और इस वक्त चर्चा है कि फिल्म काफी धमाकेदार कमाई कर रही है। ऐसे में शाहरुख खान की पहली हीरोइन ने भी फिल्म देखी है और एक ट्वीट किया है जोकि चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रेणुका शहाणे की जो कि शाहरुख खान के साथ उनके शुरुआती करियर में काम कर चुकी हैं। रेणुका ने एक ट्वीट किया था, ''कर्नल लूथरा जी के साथ पठान देखने जा रही हूं, मौसम बिल्कुल सही है, कुर्सी की पेटी बांध ली है।''
इसके साथ रेणुका ने अपनी और अपने पति और पठान के अभिनेता आशुतोष राणा की एक तस्वीर साझा की थी। जैसे ही ये ट्वीट उन्होने किया, इसपर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, ''कर्नल लूथराजी को बताया आपने की आप मेरी पहली हीरोइन हैं!! या हमें इसे टॉप सीक्रेट रखना चाहिए अन्यथा वह मुझे एजेंसी से निकाल सकता है!''
इसके जवाब में रेणुका ने फिर से लिखा, ''हाहाहा उनसे कोई बात छिपी कहां है? आप ने उन्हें अंतरयामी कहा है और चाहे जो हो जाए, वो आपको निकाल नहीं कर सकते क्योंकि जो काम आप करते हैं वो कोई और नहीं कर सकते।''
इसके बाद दोनों के ये शानदार ट्वीट्स खबरों का हिस्सा हैं और इसपर आशुतोष राणा ने भी एक पोस्ट किया है। उन्होने लिखा, ''समय के साथ लोगों की एज बढ़ती है आपकी एज बढ़ रही है।
चिंता तो लूथरा को है की वो अगले मिशन में रहेंगे की नहीं ? क्योंकि आख़िरी सीन में आपने लूथरा से कहलवा लिया तलवार भी पठान की और रूल्स भी पठान के..'' आशुतोष राणा ने आगे लिखा, ''शाहरुख जी आपने शानदार परफॉर्मेंस दी है, मुबारकबाद।''


Click it and Unblock the Notifications











