Pathaan 2 पर आखिरकार शाहरुख खान ने तोड़ दी चुप्पी, फैन को दे डाला ऐसा जवाब!

shahrukh khan

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म पठान की सफलता का जश्न मना रहे हैं और ऐेसे में उन्होने अपने फैंस से फिर बात की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आस्क एसआरके की.. एक बार फिर से शाहरुख खान ने इसपर बात की है और पठान 2 को लेकर एक बड़ी बात कह डाली है। बता दें कि एक फैन ने लिखा था, ''मुझे लगता है कि मैं पूरे देश की ओर से पूछता हूं- पठान 2 कब आएगा?''

शाहरुख खान ने इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा, ''सिर्फ पठान 2 के बारे में ही नहीं बल्कि अपने हर काम की मैं घोषणा करूंगा और व्यक्तिगत रूप से आप लोगों से कहूंगा। कृपया प्रतीक्षा करें कि मैं आपको सच बताऊँ, मूर्खतापूर्ण गपशप न सुनें!''

शाहरुख खान की इस बात से तो यही लग रहा है कि फिलहाल पठान 2 को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं हो रही है। इसके अलावा उनके कहने का मतलब था कि उनसे संबंधित किसी भी तरह की फिल्म की जानकारी को लेकर भरोसा ना करें, वो अपनी फिल्मों का ऐलान खुद करते हैं।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान जवान को लेकर बिजी हैं और इसको अटली निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म डंकी को लेकर भी बिजी हैं, इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों फिल्मों के साथ शाहरुख खान कुछ अलग धमाका करने वाले है। फिलहाल वो पठान का जश्न मना रहे हैं क्योंकि फिल्म सुपरहिट होकर लगातार छाई हुई है। शाहरुख खान ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अब लगातार धमाका करेंगे।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X