शाहरूख खान का धमाकेदार कमबैक, जन्मदिन पर धमाका, देखिए पहली झलक
शाहरूख खान की वापसी आखिरकार होने जा रही है। स्टार प्लस के शो टेड टॉक्स के नए सीज़न के साथ शाहरूख खान दर्शकों से रूबरू होंगे। और इन नई सोच की पहली झलक यानि कि टीज़र भी फैन्स के लिए आ चुका है। गौरतलब है कि स्टार प्लस पर टेड टॉक्स का पहला सीज़न भी शाहरूख खान ने ही होस्ट किया था लेकिन ये सीज़न उतना हिट नहीं रहा।
अब स्टार को उम्मीद है कि दूसरे सीज़न के साथ शायद चीज़ों में बदलाव हो। इस बार टेड टॉक्स के नए सीज़न की शुरूआत एक छोटी सी बच्ची से होने जा रही है जिससे शाहरूख खान भी काफी प्रभावित नज़र आए। यहां देखिए इस सीज़न की पहली झलक -
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ज़ीरो के रिलीज़ होने के बाद शाहरूख खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। माना जा रहा है कि टेड टॉक्स के बाद भी फिलहाल शाहरूख खान के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि पिछले 27 सालों से शाहरूख खान अपने फैन्स को इंटरटेनमेंट परोस रहे हैं और अभी तक कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर पाया है जिसके कई कारण हैं।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications