रिलीज से पहले Zero को लेकर जबरदस्त खुलासा, 2 नवंबर हो गया बुक, 180 करोड़ का धमाका

बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों के साथ-साथ शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो भी कम सुर्खियों में नहीं है। हाल ही में इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। जिसके बाद इस फिल्म को एक बार फिर से जबरदस्त चर्चा मिल रही है। ये फिल्म 21 दिसबंर को रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। आनंद एल राय ने इस फिल्म के बारे में काफी दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

[Thugs Of Hindostan: क्लाइमैक्स को लेकर भिड़े दो सुपरस्टार, खुद को मारने पर तुले, जबरदस्त सीन]

पहले माना जा रहा था कि ये फिल्म ये फिल्म साइ-फाइ ड्रामा होगा लेकिन आनंद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि ये फिल्म कोई साइ-फाइ नहीं होने वाली है। वहीं उन्होंने ये भी माना कि ये किरदार शाहरुख के करियर का अब तक का सबसे टफ रोल है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म का ट्रेलर 2 नवंबर यानी शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान समेत दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, काजोल, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, जूही चावला, आर माधवन और श्रीदेवी का भी कैमियो है।

shahrukh-khan-film-zero-will-not-be-science-fiction-film-confirms-director

इस फिल्म के अब तक दो टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। टीजर से इतना तो साफ है कि ये फिल्म ऑडिएंस को जबरदस्त एंटरटेमेंट देने वाली है। जीरो 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। लिहाजा, किंग खान चाहते हैं कि जीरो का प्रमोशन इतना जबरदस्त हो कि कमाई के मामले में यह फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ दे। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदारों में हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X