..................... Shahrukh Khan film Zero has VFX budget of 70 crore - Hindi Filmibeat

2018 की सबसे महंगी फिल्म, 400 लोगों ने लगा दिए 70 करोड़, बाहुबली को जबरदस्त टक्कर

इन दिनों शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। जीरो शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है और हो भी क्यों न इस फिल्म में शाहरुख खान ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जैसे पहले कभी नहीं दिखे। शाहरुख खान के इस अलग अवतार की झलक फिल्म के टीजर में दिखाई गई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख के इस धमाकेदार लुक के पीछे कितनी तगड़ी प्लानिंग है.. इसके बारे में जानकर आप भी हक्का-बक्का रह जाएंगे।

[Simmba में क्लाइमैक्स में धमाकेदार ट्विस्ट, अजय देवगन की जबरदस्त एंट्री, पूरा सीन सेट!]

इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में की जा रही है। शाहरुख भी अपनी पूरी टीम के साथ वहीं पर हैं। जीरो शाहरुख खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे जबरदस्त बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। हाल ही में मिली खबर के मुताबिक शाहरुख खान को बौना दिखाने के लिए फिल्म के VFX पर तगड़ा एमाउंट खर्चा जा रहा है। इस फिल्म के भारी-भरकम बजट में एक बड़ा हिस्सा इसके VFX पर खर्च किया जा रहा है।

shahrukh-khan-film-zero-has-vfx-budget-70-crore

जानकारी के मुताबिक 400 इनहाउस वीएफएक्स पर दिन रात जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ ही अमेरिका के बड़े स्टूडियोज के VFX एक्सपर्ट भी आउटसोर्स किए गए हैं। बताया जा रहा है कि VFX पर 70 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं। देखा जाए तो फिल्म 'बाहुबली' के बाद VFX के मामले में दूसरी सबसे खर्चीली साबित होने वाली है क्योंकि इसका VFX बजट 85 करोड़ था।

इसके बारे में शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह विजुअल इफेक्ट के मामले में न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में सबसे एडवांस्ड फिल्म है। शाहरुख खान की फिल्म जीरो क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी है। आगे जानें शाहरुख की इस आने वाली फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X