बाकी फिल्मों का काम रूकने के बाद शुरू हुई शाहरूख खान की राजकुमार हिरानी की फिल्म, एक और एक्टर की एंट्री

शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म के बारे में ताज़ा अपडेट सुनकर फैन्स को काफी खुशी होगी। कोरोना के चलते, शाहरूख खान के विदेश के सारे शेड्यूल पोस्टपोन हो चुके हैं। ऐसे में शाहरूख खान, राजकुमार हिरानी की फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। और इस प्रोजेक्ट की शुरूआत हुई है स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के साथ।

इसके साथ ही फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो चुकी हैं और वो एक्टर हैं बोमन ईरानी। इस बात की पुष्टि, खुद बोमन ईरानी ने की है। दैनिक भास्कर के साथ एक बातचीत में बोमन ने बताया कि राजकुमार हिरानी दो साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। अब ये काम पूरा हो चुका है।

shahrukh-khan-film-with-rajkumar-hirani-starts-with-another-actor-joining-this-happened-on-first-day

राजकुमार हिरानी की तारीफ करते हुए बोमन ईरानी ने बताया कि वो रोज़ लिखते ही हैं। जब तक वो खुद अपने लिखे हुए से संतुष्ट नहीं होते हैं तब तक वो उस पर काम करते रहते हैं और ये उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। शाहरूख खान की इस फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं लेखिका कनिका ढिल्लन।

Donkey Flight पर फिल्म

Donkey Flight पर फिल्म

शाहरूख खान और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म Donkey Flight के विषय में है। यानि कि गैर कानूनी रूप से विदेश जाना और वहां जाकर बसना। इस विषय को फिल्म में हल्के फुल्के तरीके से बिल्कुल राजकुमार हिरानी की ही स्टाईल में पेश किया जाएगा। इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी ने शाहरूख खान को लगभग 2 - 2.5 साल पहले ही अप्रोच किया था और तब से ही इस फिल्म पर काम चल रहा है।

पंजाब से कनाडा तक

पंजाब से कनाडा तक

फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो गैर कानूनी तरीके से पंजाब से कनाडा तक का सफर तय करता है। Donkey Flight इसी गैर कानूनी तरीके का नाम है। जहां लोग अलग अलग देशों के ज़रिए उस देश तक पहुंचते हैं जहां उन्हें पहुंचना होता है और फिर वहां गैर कानूनी तरीके से बस जाते हैं।

करीना और काजोल का जुड़ा नाम

करीना और काजोल का जुड़ा नाम

जब इस फिल्म की डीटेल्स बाहर आईं तो रिपोर्ट्स का दावा था कि फिल्म में दो हीरोइनों की जगह है और इन दो किरदारों के लिए काजोल और करीना कपूर को अप्रोच किया गया है। जहां काजोल ने खंडन करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी किसी फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया वहीं गपशप गली का दावा था कि करीना कपूर खान ने इस रोल के लिए इतनी बड़ी फीस की डिमांड कर दी थी कि राजकुमार हिरानी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए।

जुड़े थोड़े और नाम

जुड़े थोड़े और नाम

इसके बाद इस फिल्म से कुछ और हीरोइनें के नाम जुड़े जिनमें तापसी पन्नू, सान्या मल्होत्रा, विद्या बालन, फातिमा सना शेख और भूमि पेडनेकर जैसे नाम शामिल थे। लेकिन फिलहाल ना तो फिल्म की ही अनाउंसमेंट की गई है और ना ही इसकी स्टारकास्ट की।

फाईनल हैं तापसी पन्नू

फाईनल हैं तापसी पन्नू

फिर भी अगर रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी फिल्म में शाहरूख खान के अपोज़िट तापसी पन्नू को फाईनल कर चुके हैं। तापसी पन्नू, शाहरूख खान के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म बदला का हिस्सा रही हैं। दोनों ने साथ ही फिल्म को प्रमोट किया था जिसके बाद से ही फैन्स उन्हें साथ में देखने की आस लगाए बैठे हैं।

पहली फिल्म की पसंद

पहली फिल्म की पसंद

दिलचस्प है कि शाहरूख खान और काजोल, राजकुमार हिरानी की पहली फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की भी पहली पसंद थे। इस फिल्म में मुन्ना और चिंकी के रोल के लिए राजकुमार हिरानी ने सबसे पहले शाहरूख खान और काजोल को ही अप्रोच किया था। लेकिन शाहरूख को लगा कि इस रोल के लिए संजय दत्त ही उपयुक्त होंगे। वहीं शाहरूख के फिल्म छोड़ते ही काजोल ने भी इसे छोड़ दिया था।

कमबैक के बाद लगातार धमाके

कमबैक के बाद लगातार धमाके

शाहरूख खान, यशराज फिल्म्स की पठान के साथ अपना कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं वॉर फेम सिद्धार्थ आनंद। इसके बाद वो एटली की फिल्म में दिखाई देंगे जिसका नाम लायन बताया जा रहा है। सलमान खान की टाईगर 3 में ज़बरदस्त कैमियो के बाद शाहरूख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म से धमाका करेंगे। दर्शक उनके कमबैक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X