दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी Shahrukh khan की फिल्म Jawan, इतिहास रचेंगे एक्टर!

Shahrukh khan

Shahrukh Khan film Jawan: सिनेमा जगत में इस वक्त एक के बाद एक शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं, कोई तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं और कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकी कमाई हो ही नहीं रही। इसी बीच अब जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं वह है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान'। खबर है कि शाहरुख खान (Shahrukh khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी। देखना होगा कि फिल्म दर्शकों पर क्या प्रभाव छोड़ती है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान-

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर ट्रेंड़ चल रहा है।

दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज-

सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान की 'जवान' को जर्मनी के लियोनबर्ग में एक विशाल स्थायी आईमैक्स स्क्रीन, ट्रम्पलास्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IMAX स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है। 'जवान' इस स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन जाएगी।

बता दें कि यह स्थायी सिनेमा स्क्रीन छह दिसंबर, 2022 को स्थापित की गई थी और इसने सबसे बड़ी IMAX स्क्रीन के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। ट्रैम्पलास्ट का निर्माण 2020 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2022 में पूरा हुआ।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने स्क्रीन को प्रमाणित किया और 814.8 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के साथ सिनेमा हॉल को सबसे बड़े स्थायी सिनेमा हॉल का खिताब दिया। तो ऐसे में इस स्क्रीन पर फिल्म रिलीज होना अपने आप में शानदार है। हिंदी सिनेमा और फैंस के लिए शाहरुख की फिल्म जवान का वहां रिलीज होना काफी खास होने वाला है।

जवान का प्रीव्यू देख फैंस हुए खुश-

कुछ दिन पहले जब शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ था तो इसमें शाहरुख खान अलग अलग रूपों में नजर आ रहे थे। कभी उन्होंने मास्क लगाया था तो कभी चेहरे पर पट्टी लगाए थे और गंजे अवतार में भी नजर आए थे, जिसके बाद फैंस शाहरुख के इन अंदाजों को देखने के लिए बेताब हो गए। खैर अब इंतजार फिल्म रिलीज का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X