फैंस के बाद अब सेलेब्स को भी पंसद आया शाहरुख खान की फिल्म 'Jawan' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Jawan trailer: सुपरहिट फिल्म पठान देने के बाद फैंस को सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) का लेकर बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिला। लंबे समय से फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार 31 अगस्त को 'जवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया। शाहरुख खान की फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया फैंस के साथ साथ मनोरंजन जगत के सेलेब्स को भी ट्रेलर काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर सभी ने जमकर तारीफ करना शुरु कर दिया।
जवान के ट्रेलर को मिला जमकर प्यार-
लंबे इंतजार के बाद जवान का ट्रेलर आखिरकार 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया। बहुचर्चित फिल्म जवान का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली ने किया है। आम लोगों के साथ यह ट्रेलर सेलेब्स को भी खूब पसंद आया है।
'जवान' का ट्रेलर आउट होने के बाद कई मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी सराहना की है। शाहरुख की बेटी सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर को हार्ट इमोटिकॉन के साथ साझा किया।
ऐसे कैसे हो सकता है कि शाहरुख खान की फिल्म आए और फिल्ममेकर करण जौहर कोई रियक्शन ना दे। तो वहीं, शाहरुख खान के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर ने भी ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "ब्लॉकबस्टर"।
इसके अलावा जाने माने कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने भी ट्विटर पर अपना विचार साझा किया और लिखा, "जवान का क्या मनमोहक ट्रेलर है, शाहरुख भाई और जवान की पूरी टीम को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। सात सितंबर का इंतजार नहीं कर सकते।"
What a mind blowing trailer of #Jawan 🤩👏👏👏 lots of love and best wishes to @iamsrk bhai n the entire team of jawan 🎉 can’t wait for 7th September 😍 https://t.co/l50AYdwTG9
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 31, 2023
वहीं इस ट्रेलर का प्यार बरसाते हुए सिनेमा जगत के जाने मानें सिंगर हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की पोस्ट पर टिप्पणी की। हिमेश ने लिखा, ''ऐतिहासिक...'।'
इसके अलावा निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, "जवान का ट्रेलर वाकई शानदार है।" इस अलावा सुजॉय घोष ने लिखा, "जवान का ट्रेलर बहुत... बहुत अच्छा...और वह आखिरी शॉट हिंदी सिनेमा की परिभाषा की तरह है। बहुत मजा आया।"
इसके अलावा कई सारे बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान के ट्रेलर को देखकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए जमकर तारीफ की है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान-
एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' में सुपरस्टार शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और अन्य भी मौजूद हैं। यह अगले सप्ताह यानी सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस के बीच अभी से फिल्म को लेकर अलग क्रेज है। हर कोई फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications