शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की शुरु हुई एडवांस बुकिंग, एक्टर करेंगे इस बार बड़ा धमाका!

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'जवान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी से मेकर्स समेत क्रिटिक्स और दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं। फैंस के बीच भी शाहरुख खान की फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान-
शाहरुख की फिल्म जवान को लेकर पहले से ही हर तरफ एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। अब आने वाले दिनों में 'जवान' का ट्रेलर रिलीज किया जाना है, जिसे लेकर अभी से लोगों का बज हाई है। इसी कड़ी में फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है, जो शाहरुख के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
#Jawan - ADVANCE BOOKINGS NOW OPEN!
— Star Cinemas Me (@starcinemasme) August 15, 2023
Starring: #ShahRukhKhan, #Nayanthara and #VijaySethupathi
Directed by: #Atlee
Book your tickets at https://t.co/88MiEf1wLh
Releasing at a Star Cinemas near you on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu.
#srk #deepikapadukone pic.twitter.com/PpOq1EyNeW
एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की विदेशी रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग मिडिल ईस्ट में शुरू हो गई है। विदेशों में वितरक सक्रिय रूप से इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया पेजों पर साझा कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच और अधिक चर्चा पैदा हो रही है।
यशराज फिल्म्स ने घरेलू सीमाओं से परे फिल्म की पहुंच का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, 'जवान' को विदेशी बाजार में रिलीज करने की जिम्मेदारी ली है। यह हर किसी के लिए काफी खुशी की बात है, फैंस सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिल्म जवान का नया गाना हुआ रिलीज-
शाहरुख और नयनतारा की फिल्म 'जवान' के निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना 'चलेया' कुछ दिनों पहले जारी किया। इस गाने को फैंस का जमकर प्यार मिला। गौरतलब है कि, 'जवान' की दुनिया भर में रिलीज 7 सितंबर को तय की गई है।
एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। मूवी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। 'जवान' में सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
