इंडिया के बाद मिस्र में धूम मचाएगी Happy New Year
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' अब मिस्र में धूम मचाने को पूरी तरह से तैयार है। शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म 31 दिसंबर को मिस्र में प्रदर्शित की जाएगी। शुरू में इस फिल्म का सब टाइटल अंग्रेजी और अरबी में तैयार किया गया है।

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को काहिरा, अलेक्जेंड्रिया और ओबोर सिटी सहित दस महत्वपूर्ण सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्सों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म 24 अक्तूबर 2014 को भारत में प्रदर्शित की गयी थी। जिसके बाद इसने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और बड़ी सफलता हासिल की थी। फिल्म को समीक्षकों का प्यार भले ही न मिल पाया था, लेकिन दर्शकों ने दिल खोलकर फिल्म का स्वागत किया।
पढ़ें: 2015 में इन 10 नए चेहरों की होगी धमाकेदार एंट्री
आपको बता दें, 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद यह रेड चीलीज इंटरटेंनमेंट की दूसरी फिल्म है, जिसे मिस्र में प्रदर्शित किया जाएगा। लिहाजा, रेड चीलीज के सीईओ का कहना है कि, उम्मीद करते हैं जैसा प्यार चेन्नई एक्सप्रेस को वहां के दर्शकों से मिला, वैसा ही प्यार हैप्पी न्यू ईयर को मिलेगा। आपको बता दें, इस फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि, फराह खान की इस फिल्म में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनी सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्राफ मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications