अबराम को इस 'सर्कस' का हिस्सा नहीं बनाना चाहता- शाहरुख खान

फिल्म इंडस्ट्री दुनिया भर के लोगों की जिदंगी का एक अहम हिस्सा है और इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की जिदंगी भी उनके फैंस व दर्शकों के लिए हमेशा से ही मनोरंजन का साधन रही है। जब भी हम मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों की बात करते हैं तो लोगों क सबसे ज्यादा जो खबरें आकर्षित करती हैं वो हैं मशहूर कलाकारों की निजी जिदंगी से जुडी़ बातें, गॉसिप। लेकिन वहीं कुछ कलाकार इसे गलत मानते हैं और कोशिश करते हैं कि अपनी निजी जिदंगी को किसी तरह से सुर्खियों में शामिल होने से बचा सकें।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी कुछ ऐसी ही कोशिश करते हैं और जब मीडिया उनके द्वारा अपने परिवार के लिए बनाये गये दायरे को पार करने की कोशिश करती है तो वो आहत हो उठते हैं। कुछ ऐसी ही नाराजगी शाहरुख ने तब हाल ही में मीडिया द्वारा उनसे पूछा गया कि वो अपने सबसे छोटे बेटे अबराम को लेकर लोगों के सामने, कैमरे के सामने क्यों नहीं आते। इसपर शाहरुख ने कहा कि वो खुद इस सर्कर का हिस्सा हैं, लेकिन उनका बेटा, उनका परिवार नहीं और ना ही वो उन्हें कभी इसका हिस्सा बनने देंगे।

शाहरुख ने हाल ही में मीडिया से हुए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा मैं अपने बेटे के बारे में बात करते हुए सहज महसूस नहीं करता। वो मेरे बेटा है, किसी और का नहीं। आप मेरे घर आकर उसे देख सकते है, लेकिन अगर मैं आपको इजाजत दूं तो। मेरा बेटा (अबराम) कैमरों की फ्लैश लाइट्स के लिए नहीं है। मैं उसे अपनी इस सार्वजनिक जिदंगी जो कि सर्कस जैसी है का हिस्सा नहीं बनाना चाहता। मैं इसका हिस्सा हूं मेरे बच्चे नहीं।

मेरे अब तक के करियर में ये एक ही ऐसी चीज है जिसने मुझे बहुत असहज किया, जब मेरा बेटा बीमार था तो लोगों ने उसे लेकर काफी खबरें बनाईं, मुद्दे बना दिया। मुझे ये बहुत ही अपमानजनक लगा। मैं फिल्म स्टार हूं, आप मुझे बेइज्जत कर सकते हैं मेरे बच्चों को नहीं। हालांकि शाहरुख खान के बच्चे आर्यन और सुहाना अक्सर ही अपने पिता के साथ पोज करते नज़र आते हैं, लेकिन शाहरुख का कहना है कि वो बड़े हैं और शाहरुख उनके साथ बाहर घूमने जाते हैं, इसलिए कैमरे में उनकी तस्वीरें आ जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X