SHOCK: हैं बॉलीवुड सुपरस्टार.. लेकिन इस काम से लगता है 'डर'!
[बॉलीवुड न्यूज] अब शाहरूख खान जैसे सुपरस्टार यदि यह कहें कि उन्हें फिल्में बनाने में डर लगता है.. तो थोड़ी अजीब बात तो जरूर लगेगी। खैर, एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले किंग खान ने कहा कि फिलहाल वे डाइरेक्शन के क्षेत्र में कदम नहीं रखना चाहते।
डाइरेक्टर बनने की बात पर शाहरूख खान ने कहा कि, मुझे डाइरेक्शन का काम बहुत तन्हा, अकेला काम लगता है। मुझे लगता है कि यदि मैं फिल्म निर्देशक बनने की सोचता हूं तो अगले 5 सालों तक मुझे इस काम के लिए आत्म विश्वास लाना होगा। फिलहाल मुझे निर्देशन से बहुत डर लगता है। मुझे नहीं पता होता है कि कब 'ओके.. कट' बोलना है।
Opps! इस एवार्ड में भी छाए रहे सलमान खान, शाहरूख..
शाहरूख खान कहते हैं कि उन्हें फिल्में बनाने से पहले डाइरेक्शन का कुछ कोर्स करना चाहिए। उन्होंने कहा मैं भी देखना चाहता हूं कि कोई कहानी कहना कितना दिलचस्प होता है।
फिलहाल, शाहरूख खान अपनी फिल्म 'फैन' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फैन 15 अप्रैल 2016 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से काफी उम्मीद है कि शाहरूख एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेगें। वहीं ईद के मौके पर शाहरूख की 'रईस' भी रिलीज होने को तैयार है।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


