सेलिब्रिटी होना गर्व की बात..खुदा की मेहरबानी- शाहरुख खान
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 23 साल पूरे किये हैं। शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस बात का गर्व है। वो सेलब्रिटी होने के हर एक पल को इंज्वॉय करते हैं और खुद को भाग्यवान मानते हैं।
हाल ही में एक ईवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा "मैं सेलिब्रिटी हूं और मुझे अपने सेलिब्रिटी होने पर गर्व है। ये भगवान की मेहरबानी है कि मैं यहां पर हूं मुझे लोगों का इतना प्यार मिला है। अगर कोई ये कहता है कि उसे सेलिब्रिटी कहलाना नहीं पसंद तो वो झूठ बोलते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैं एक्टर हूं और लोग मुझे इतना प्यार करते हैं।"
शाहरुख खान ने 23 साल के इस सफर में करोड़ों फैंस पाए है। हर एक फैंस को शाहरुख दिल से शुक्रिया कहते हैं और हाल ही में उन्होंने अपने सभी फैंस के लिए एक वीडियो भी ट्वीट किया। शाहरुख खान ने सभी को थैंक्स बोला और साथ ही कहा कि वो चाहते हैं आगे भी इसी तरह से उनके फैंस उन्हें प्यार देते रहें।


Click it and Unblock the Notifications

