Pics: तन्हा शाहरुख के ज़िंदगी से भरे किरदार
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज जिस ऊंचाई पर हैं वहां पहुंचने का ख्वाब हर एक्टर का होता है। लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए जिस लगन और मेहनत की जरुरत होती है उसे कर पाना हर किसी के बस में नहीं होता। शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में कई बार कुछ ऐसे समझौते किये जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। लकिन इसके बावजूद उन्हें देखकर हर कोई यही सोचता है कि किंग खान की ज़िदगी कितनी खूबसूरत और कितनी बेहतरीन है।
कहते हैं कि अक्सर जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं। किंग खान की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है। अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें जो आज तक उन्होंने किसी से शेयर नहीं की आज उन्होंने गोवा के थिंक फेस्ट के दौरान लोगों से शेयर की। उन्होंने बताया कि आज वो सबसे टॉप पर हैं लेकिन वहां बहुत अकेलापन और तन्हाई है। शाहरुख ने ये भी कहा कि उनकी फिल्मों के अधिकतर किरदार उनकी रियल लाइफ से प्रेरित होते हैं। वो जैसा फील करते हैं वैसा ही वो एक्ट करते हैं।
शाहरुख खान ने अपनी कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें देख लोग काफी प्रेरित होते हैं और उनके किरदार उनके फैन्स को काफी कुछ सिखा जाते हैं। किंग खान ने कहा कि वो अपना खालीपन अपनी एक्टिंग के जरिये बांटते हैं। सबसे ज्यादा वो अपने पिता को मिस करते हैं। साथ ही किंग खान ने ये भी कहा कि आज वो इतनी अच्छी फैमिली और इतने अच्छे दोस्तों के होते हुए भी खालीपन से लड़ रहे हैं।
आइये याद करते हैं किंग खान के अब तक के सिल्वर स्क्रीन पर जिये गये उन किरदारों को जिन्हें देख उनके फैन्स की आंखों में आंसू आ गये।


Click it and Unblock the Notifications