शाहरूख-फरहान साथ में बनेंगे ‘रईस’,लोगों को इंतजार
फरहान और शाहरूख दोनों पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में डॉन और डॉन 2 जैसी फिल्में बनायी हैं और बहुत जल्द दोनों डॉन 3 को लेकर आने वाले हैं। इस बार फरहान अख्तर पर्दे पर गुजराती डॉन को पेश करने वाले है जिसके लिए वह पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने फिल्म के लिए शाहरूख को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जिसे लेकर खुद किंग खान काफी उत्साहित है और कहा जा रहा है कि इसलिए वह आजकल गुजराती वेश-भूषा, कल्चर पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
मालूम हो कि शाहरूख खान ने दोनों ही फार्मेट में एक्शन किंग का रोल प्ले किया था जिसे कि भारत से ज्यादा विदेशों में सराहा गया। देखते हैं कि गुजराती अंदाज में किंग खान पर्दे पर क्या कमाल करते हैं?
लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्प होगा दोनों को पर्दे पर साथ में हीरो के रूप में देखना, यही वजह है कि 'रईस'के प्रति लोगों की दिलचस्पी अभी से ही बढ़ गयी है।


Click it and Unblock the Notifications
