शाहरूख को लेकर फराह जल्द ही बनाएंगी फिल्म

फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद फराह और शाहरूख एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। खबर आ रही है कि किंग खान की फ्रैंड फराह खान एक बार फिर शाहरूख के साथ काम करने का मन बना रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म मैं हूं ना की रिलीज से पहले ही फराह ने इस फिल्म की प्लानिंग कर ली थी।
गौरतलब है कि जब किंग खान अपनी फिल्म 'रॉ वन' की शूटिंग में व्यस्त थे, उसी दौरान उन्हें फराह के पति शिरीष कुंदर की ओर से फिल्म तीस मार खां करने का ऑफर आया था, लेकिन शाहरूख ने साफ इंकार कर दिया था। इस वजह से इनके बीच तनाव बढ़ गया था। फिर एक पार्टी के दौरान किंग खान और शिरीष के बीच किसी बात को लेकर मार पीट भी हुई थी जिसके बाद लगने लगा था की अब फराह और शाहरूख कभी दोस्त नहीं बन पाएंगे।
लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फराह एक बार फिर शाहरूख के साथ काम करने जा रही हैं तो यह माना जा रहा है कि शाहरूख और शिरिष के बीच का तनाव भी कम हो जाएंगे। शाहरूख फिलहाल लंदन में अपने फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही शाहरूख भारत पहुंचे फराह इस फिल्म की घोषणा कर देंगी। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि इस फिल्म में किंग खान के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications