DON 3- टूटा सब्र का बांध- शाहरुख खान से फैंस ने कर डाली डॉन 3 की मांग- ट्विटर पर तहलका!
शाहरुख खान की फिल्म डॉन तो आपको याद ही होगी और इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी बड़ा धमाका किया था। डॉन के रोल में लोगों ने शाहरुख खान को इतना प्यार दिया था कि एक वक्त के लिए लोग अमिताभ बच्चन की फिल्म को भूल गए थे। बता दें कि बिग की फिल्म डॉन का ये आइकॉनिक रीमेक साल 2006 में बना था और इसके बाद फिल्म डॉन 2 भी नजर आई थी।
लेकिन काफी समय से खबर है कि इस फिल्म की तीसरी किस्त यानि डॉन 3 भी आने वाली है लेकिन काफी समय से इसको लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं है। इसको लेकर काफी समय से फैंस इंतजार में थे लेकिन अब शायद उनके सब्र का बांध टूट चुका है।
Recommended Video

यही कारण है कि हाल ही में फैंस ने ट्विटर पर एक हैषटैग ट्रेंड करवाया है। बता दें कि फैंस ने #WeWantDon3Update के नाम से एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए डॉन 3 की मांग की है। जानिए फैंस ने क्या क्या कह डाला...


Click it and Unblock the Notifications