बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जल्द सामने आएगा 'जवान' का धमाकेदार ट्रेलर!

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योकि जल्द ही अभिनेता की बहुचर्चित फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है क्योंकि ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे अब जल्द एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
शाहरुख खान की फिल्म जवान-
पहली बार बड़े पर्दे पर एक्शन फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी दिखने वाली है। फिल्म को लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। लोगों की बीच फिल्म के ट्रेलर को भी उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में महज 10 दिन बाकी हैं।
'जवान' की बात करें तो, इसमें बादशाह के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, संजय दत्त और अन्य कलाकार भी हैं। एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जो शाहरुख खान को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाने का वादा करती है।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर आया अपडेट-
शाहरुख खान ने बीते दिन आस्क एसआरके सेशन के दौरान पुष्टि की कि 'जवान' का ट्रेलर जल्द ही सामने आएगा। साथ ही एक्टर ने सभी फैंस को आश्चर्यचकित करने के लिए अगले गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर जारी किया।
इसी के बाद से सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। फैंस इसके ट्रेलर से जुड़ा हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे, और ट्रेलर लॉन्च में देरी पर अपनी निराशा भी व्यक्त कर रहे थे।
सूत्रों के अनुसार आज आएगा ट्रेलर-
अब नयनतारा और शाहरुख की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर रिलीज को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें तो, 'जवान' का ट्रेलर आज यानी 28 अगस्त, सोमवार को रिलीज होगा।
कुछ ही देर पहले करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा, 'मैंने अभी सदी का चर्चित ट्रेलर देखा।' नेटिजन्स का मानना है कि वह 'जवान' ट्रेलर के बारे में बात कर रहे हैं और यह सोमवार को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर जवान लगातार ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
