..................... Shahrukh Khan fans support him after 'Muslim Superstar' trending on Twitter! इस पत्रकार ने शाहरुख खान को कहा 'मुस्लिम सुपरस्टार' - Hindi Filmibeat

इस पत्रकार ने शाहरुख खान को कहा 'मुस्लिम सुपरस्टार', ट्विटर पर हंगामा, फैंस उतरे सपोर्ट में!

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की न्यायिक हिरासत जबसे बढ़ी है लगातार किसी ना किसी के द्वारा उनको लेकर पोस्ट किया जा रहा है। कई सितारे शाहरुख खान के सपोर्ट में है और उनका कहना है कि आर्यन को टारगेट किया जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो कि मामले को किसी दूसरी ओर ही ले जा रहे है। दरअसल इस वक्त ट्विटर पर एक ट्रेंड काफी जोरों से हाइलाइट हो रहा है और इस पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे है।

हालांकि शाहरुख खान के फैंस उनको सपोर्ट में हैं। दरअसल एक जर्नलिस्ट जिनका नाम आरफा खानम शेरवानी है उन्होने एक पोस्ट के दौरान किंग खान को 'मुस्लिम सुपरस्टार' बताया है। इसके बाद से ये ट्रेंड चल रहा है।

shahrukh khan, शाहरुख खान

हालांकि शाहरुख खान ने कभी अपने करियर के दौरान इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। आरफा ने लिखा था.. 'आर्यन खान मामले में पता चला है कि उनका ड्रग्स के सेवन से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन शाहरुख को निशाना बनाया जा रहा है।

आजाद देश में आर्यन के जमानत के मूल अधिकार से वंचित किया जा रहा है। शाहरुख निस्संदेह हमारे समय के सबसे बड़े मुस्लिम सुपरस्टार है। 'प्रक्रिया के रूप में सजा' उनके लिए एक संदेश है।' इसके बाद से लोग इस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं...

आप हिंदू- मुस्लिम कर रहे हैं

आप हिंदू- मुस्लिम कर रहे हैं

इस यूजर ने लिखा.. मुस्लिम जर्नलिस्ट हिंदू एडिटर्स के यहां काम करते हैं, उनको जो सैलरी मिलती है वो भी हिंदुओं से मिलती है। द वायर का कहना है कि मुस्लिम सुपरस्टार जबकि वो हिंदू प्रोड्यूसर्स के पास काम करते हैं। इसके बाद भी आप हिंदू- मुस्लिम कर रहे हैं।

भड़का फैन

भड़का फैन

''मेरे और जाने कितने लोगों के लिए शाहरुख खान सिर्फ एक सुपरस्टार हैं, लेकिन अब जैसे लोगों के लिए वो मुस्लिम सुपरस्टार है। आप जैसे लोगों की वजय से ये समस्याएं बढ़ रहीं हैं।''

विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है.. इस तरह की नफरत ना फैलाएं, शाहरुख खान एक भारतीय सुपरस्टार हैं, कोई भी इस वजह से उनकी टिकट नहीं खरीदता है को वो मुस्लिम हैं, उसी तरह से कोई अमिताभ बच्चन की टिकट इसलिए नहीं खरीदता है कि वो हिंदू हैं। भारत को बांटने का काम बंद करें।

मनमोहन सिंह पहुजा

मनमोहन सिंह पहुजा

"शाहरुख खान एक भारतीय सुपरस्टार हैं और करोड़ो लोग उनसे प्यार करते हैं। ये जो मुस्लिम सुपरस्टार का टैग उनको दिया जा रहा है वो पूरी तरह से गलत है। अब इतना तो तय है कि शाहरुख खान को टारगेट किया जा रहा है।"

ऋचा अनिरुद्ध लिखती हैं

ऋचा अनिरुद्ध लिखती हैं

ऋचा अनिरुद्ध लिखती हैं.. यहां तक की शाहरुख खान भी खुद को मुस्लिम सुपरस्टार के टैग में देखना पसंद नहीं करेंगे। उनको भारतीयों के द्वारा प्यार किया जाता है ना कि धर्म के आधार पर।

लोग कर रहे थे ट्रोल

लोग कर रहे थे ट्रोल

जिहादी शाहरुख खान एक मुस्लिम सुपरस्टा है.. तो स्वीकार करें कि राहुल नाम के जो कैरेक्टर उसने किए हैं वो पूरी तरह से लव जिहाद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X