ओबामा ने बना दिया शाहरुख को भारत की शान- देखें फैंस के रिएक्शन
बराक ओबामा का इस बार भारत आना एक यादगार पल बनकर रह गया जब अपनी स्पीच के दौरान ओबामा ने शाहरुख खान यानी बॉलीवुड के किंग खान की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का मशहूर डायलॉग बड़े बड़े देशो में छोटी छोटी बातें.. बोला। ओबामा द्वारा इस डायलॉग के बोले जाने पर बादशाह खान बेहद खुश हुए और साथ ही उनके फैंस भी।
कुछ ही मिनटों में शाहरुख खान, बड़ेबड़े देशो में टैग्स ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। और शाहरुख खान ने ओबामा का धन्यवाद अदा करते हुए लिखा मुझे गर्व है कि ओबामा द्वारा दी गयी धर्म और लिंग की बराबरी की स्पीच में मेरा नाम भी शामिल हुआ। दुख हुआ ये जानकर कि वो भांगड़ा नहीं कर सकते। लेकिन अगली बार छइयां छइयां जरुर करेंगे।
बादशाह शाहरुख खान की इस खुशी में उनके फैंस ने किस तरह से जश्न मनाया ये जानते हैं उन्हीं के फैंस के कुछ ट्वीट्स के जरिये।


Click it and Unblock the Notifications











