ऐसा है शाहरुख खान का जादू, रात के 2 बजे तक 'Jawan' की टिकट खरीदने के थिएटर के बाहर फैंस की लगी लाइन

Jawan: इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan)का जादू देश ही नहीं दुनिया भर में चलता है। हर तरफ किंग खान के फैंस देखने को मिल जाते हैं। अब जब शाहरुख खान अपनी नई फिल्म जवान (Jawan) ने फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं तो फैंस के बीच इसका अलग ही नशा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस थिएटर के बाहर रात के 2 बजे तक फिल्म जवान की टिकट लेने के लिए लाइम में खड़े हैं। इससे ये तो साबित हो गया है कि शाहरुख खान फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं।
शाहरुख खान की फिल्म जवान
सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का जादू हर तरफ छाया हुआ है। बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस के बीच फैंस का एक अलग ही क्रेज है। हर कोई फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहै है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान की फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब है। इसीलिए जवान की टिकट खरीदने के लिए थिएटर के बाहर रात के 2 बजे तक लाइन में लगे हुए हैं।
Offline Advance Booking of #Jawan at 2 a.m. in Malegaon, UP. If people are in line for Advance Booking at Mid-Night then imagine when Film will release.
— JUST A FAN. (@iamsrk_brk) September 5, 2023
The response will be Bigger this time than ever. #ShahRukhKhan 🔥
pic.twitter.com/WhFkl7hgWl
शाहरुख खान के फैन क्लब जस्ट ए फैन ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें शाहरुख खान के प्रशंसक रात 2 बजे लंबी कतार में खड़े हैं और बुकिंग काउंटर खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपने लिए सीट बुक कर सकें। फैन पेज के मुताबिक, वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव का है।
खैर आपको बता दे कि मुंबई, बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल के कोलकाता जैसे कई शहरों ने सिनेप्रेमियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सुबह 5 बजे ही फिल्म की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। अब, पश्चिम बंगाल के शहर रायगंज में जवान का 2.15 बजे एक शो रखा गया है।
शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग-
सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग चल रही है और फिल्म इसमें अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'जवान' ने तीन दिनों में 7 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर कुल 21.14 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। कोईमोई की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'जवान' पहले दिन 70 करोड़ का कलेक्शन करेगी। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' हिंदी, तमिल और तेलुगू तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
