Eid 2023: शाहरुख खान की मन्नत के आगे जुटी हजारों की भीड़, किंग खान की झलक देख क्रेजी हुए फैंस

Eid 2023

Eid 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनसे मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं, हमेशा ही फैंस शाहरुख ने मिलने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर पहुंच जाते हैं। इस बार ईद के मौके पर भी शाहरुख के फैंस उनके मिलने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए और फिर एक्टर ने भी घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करके सबको खुश कर दिया।

इस बार ईद के मौके पर सुबह से ही, शाह रुख खान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

अब फैंस के उत्साह को देखते हुए दोपहर में 3 बजे के करीब शाहरुख़ खान अपने घर की बॉलकनी पर आए और जाली पर चढ़कर हर बार की तरह इस बार उन्होंने फैंस का अभिवादन किया।

आज ईद के मौके पर जब शाहरुख़ खान अपने घर की बॉलकनी पर आए तो लोगों का क्रेज देखने वाला था। बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस को संभालने के लिए बाहर पुलिस भी मौजूद रही।

वहीं इस दौरान शाहरुख के लुक की बात करें तो एक्टर व्हाइट टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे, फैंस उनकी एक झलक पाकर खुश हो गए। जाहिर है कि हमेशा ही एक्टर से मिलने के फैंस उनके घर के बाहर आते रहते हैं।

शाहरुख़ खान केकेआर टीम के मालिक होने से पहले एक बॉलीवुड सितारे हैं, इस वजह से उनके करोड़ों फैंस है। आईपीएल की बात करें तो पहले सीजन से वह केकेआर टीम के मालिक है। अभी आईपीएल 2023 में वह आरसीबी के विरुद्ध मैच देखने ईडन गार्डन भी गए थे। वहां भी शाहरुख़ खान के फैंस बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने पठान की सफलता के बाद अब अपने आपको जवान के लिए तैयार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति की भी अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

Read more about: eid 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X