..................... शाहरुख खान जन्मदिन- वर्चुअली सेलिब्रेट कर रहे हैं दुनियाभर के फैंस | Shahrukh Khan Fans from all over celebrate virtually, donated 5,555 Covid kits - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान जन्मदिन- वर्चुअली सेलिब्रेट कर रहे हैं दुनियाभर के फैंस, डोनेट किये 5555 कोविड किट

'किंग ऑफ़ रोमांस' शाहरुख़ खान आज यानि की 2 नवंबर को 55 साल हो गए हैं। हर साल हज़ारों फैंस उनके जन्मदिन पर अपने सुपरस्टार की एक झलक के लिए उनके घर 'मन्नत' के सामने घंटों खड़े रहते हैं। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण फैंस वर्चुअली उनका जन्मदिन सेलिबेट कर रहे हैं। एक फैन ग्रूप ने इस खास मौके पर 5,555 पीपीई किट डोनेट किये हैं।

कुछ दिनों पहले ही फैंस के साथ ऑनलाइन बातचीत में शाहरुख खान ने सबसे अपील की थी कि 'इस बार प्यार, थोड़ी दूर से यार'.. उन्होंने फैंस को कोरोना के नियम फॉलो करने और उनके बंगले मन्नत के सामने भीड़ जमा ना करने की अपील की थी। खास बात है कि फैंस ने उनकी अपील सुनी और अपने सुपरस्टार को वर्चअली ही शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Shahrukh Khan

अपने 30 साल के फ़िल्मी करियर में शाहरुख़ खान ने कई यादगार फ़िल्में दी हैं जिन्होंने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी है। उनकी यादगार किरदारों का ही कमाल है कि पिछले दो सालों में कोई फिल्म ना देकर भी शाहरुख के प्रति फैंस की दिवानगी जस की तस बनी हुई है।

55 के हुए शाहरुख खान- जानें किंग खान की 55 ख़ास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X