शाहरुख खान के साथ ये बुरा काम करना चाहता है फैन? किंग खान ने ऐसे बंद करवा दी जुबान!

शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी हाजिरजवाबी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उन्होने फिर से अपने फैंस से बात की है। बता दें कि किंग खान ने इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर उनके चाहने वालों के साथ वो बात कर रहे थे।
अक्सर देखा जाता है कि वो ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन करते हैं और कई मजेदार सवालों के जवाब देते हैँ। #ASkSRK सेशन के दौरान किंग खान मजेदार जवाब देते नजर आए। उनके एक प्रशंसक ने शाहरुख से उनके साथ सिगरेट पीने के लिए कहा और अभिनेता ने इसका मजेदार जवाब दिया।
ट्विटर पर इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से अपने साथ सिगरेट पीने को कहा। फैन ने ट्वीट में लिखा था, "#askSRK साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या @iamsrk सर???"
इसके बाद शाहरुख खान ने जो कुछ भी कहा वो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा। शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, "मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं!!" इसके बाद लोग शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने इसके अलावा भी ढेरों मजेदार सवालों के जवाब दिए थे।
इस वक्त वो अपनी फिल्म जवान और डंकी को लेकर बिजी चल रहे हैं और इस साल के अंत तक एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। करियर की बात करें उन्होंने 1992 में दिव्या भारती के साथ दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
अपनी झोली में कई हिट फिल्में रखने वाले शाहरुख कभी भी अपनी सादगी नहीं खोते। काफी समय तक फ्लॉप देने के बाद शाहरुख खान ने पठान के साथ दमदार वापसी की थी और इस फिल्म ने रिलीज होकर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications