..................... Shahrukh Khan Fan Slits His Throat After Failing To Meet The Superstar Ouside Mannat! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान का ऐसा फैन- सुपरस्टार से नहीं मिल पाए तो ब्लेड से किया खुद पर वार

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। हर साल की तरह, इस साल भी देश- दुनिया से सुपरस्टार के सारे फैंस शाहरुख के घर मन्नत के बाहर जमा हुए थे। शाहरुख भी इस दिन फैंस को निराश नहीं करते.. और घर की बालकनी में आकर सभी फैंस को धन्यवाद करते हैं। लेकिन इस बार एक फैन शाहरुख से मिलने में सफल नहीं रहा और उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया।

धमाकेदार फिल्म की REMAKE- साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कोलकाता से शाहरुख का एक फैन उनके जन्मदिन पर उन्हें देखने आया था। कई घंटो तक बाहर इंतजार करने के बाद जब उस शख्स की शाहरुख से मुलाकात नहीं हुई तो उसने ब्लेड से खुद पर वार कर दिया।'

Shahrukh Khan

इस घटना के बाद मन्नत के बाहर अफरा-तफरी का माहोल बन गया जिसके बाद इस फैन को मुंबई के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शाहरुख खान के घर से जैसे ही इशान खट्टर की गाड़ी बाहर निकली फैन्स ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को थोड़ा बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

गौरतलब है कि हर साल शाहरुख खान के जन्मदिन देश दुनिया से उनके फैंस अपने सुपरस्टार की एक झलक देखने मुंबई आते हैं। इस दिन शाहरुख के घर के बाहर हजारों की संख्या में भीड़ होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल शाहरुख ने अपनी टीम से कहा था कि बाहर खड़े फैंस के बीच खाने का कुछ सामान और कोल्ड ड्रिंक्स बांट दें। जाहिर है शाहरुख इन्हीं वजहों से करोड़ों दिलों की धड़कन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X