POSTER: फैन के नए पोस्टर में दिख ही गया शाहरूख का सबसे बड़ा फैन!
[बॉलीवुड समाचार] शाहरूख खान स्टारर फैन का टीज़र लोगों को बहुत पसंद आया था और अब रिलीज़ किया गया है फिल्म का पहला पोस्टर। इस पोस्टर में दिख रहे हैं शाहरूख खान के सबसे बड़े फैन....वो खुद। लेकिन दर्शक इस पोस्टर को देखकर फिर उतावले होकर ही रह जाएंगे क्योंकि अभी भी फिल्म में शाहरूख खान का लुक नहीं दिखा।
इस पोस्टर में भी शाहरूख खान यूं तो अपने हमेशा के पोज़ में हैं और उनके हाथ में है एक ट्रॉफी लेकिन सब कुछ पीछे से है। कहीं भी उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। देखिए फैन्स के साथ शाहरूख की कुछ चुनिंदा तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications


