POSTER: ट्रेलर से पहले देंखे 'फैन' शाहरूख का धमाकेदार अंदाज..
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' का ट्रेलर बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। बहरहाल ट्रेलर रिलीज करने से पहले फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया गया है। कोई शक नहीं कि बाकी की लुक से यह काफी अलग है।

फैन के इस पोस्टर पर आप सुपरस्टार आर्यन खन्ना के फैन गौरव को देख सकते हैं। जहां पहले के पोस्टर्स में हमने क्यूट से गौरव को देखा था। वहीं, इस नए पोस्टर में आप एंग्री यंग मैन अवतार में गौरव को देख सकते हैं।
ALERT: सारे हो जाओ पीछे.. 2016 है 'सुपरस्टार' शाहरूख खान के नाम!
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कई मायनों में स्पेशल है। गलत नहीं होगा कहना कि यह फिल्म शाहरूख खान के फैंस के लिए एक तरह की गिफ्ट है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैन 15 अप्रैल 2016 को रिलीज होने वाली है।
फिल्म में शाहरूख खान डबल रोल में हैं। जहां एक शाहरूख सुपरस्टार हैं, वहीं दूसरे हैं फैन गौरव..बहरहाल, अब हमें इंतजार है फिल्म के ट्रेलर का..


Click it and Unblock the Notifications

