शाहरुख खान की 'जीरो'- 1st Day 1st Show ऐसे देखने पहुंचे फैंस- जबरदस्त क्रेज
शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन दर्शकों की ओर से प्रतिक्रिया आना अभी शुरु नहीं हुआ है। बता दें, फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए शाहरुख खान फैंस थियेटरों के बाहर टोली बनाकर पहुंच चुके हैं और किंग खान को लेकर उनका उत्साह देखते ही बनता है।
रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी शानदार फिल्मोंं के निर्देशक आनंद एल राय और शाहरुख खान की जोड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के किरदारों की भी काफी तारीफ की जा रही है। बहरहाल, समीक्षकों से अलग.. बॉक्स ऑफिस जिनपर निर्भर करता है, वह हैं दर्शक... फैंस।

और फैंस फिलहाल फिल्म को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। लंबे समय के बाद शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हुई है। लिहाजा, कई शहरों में देखा जा रहा है कि फैंस शाहरुख खान की पोस्टर के साथ फिल्म देखने पहुंचे हैं। औरंगाबाद में जहां थियेटर के बाहर पटाखे फोड़े गए, वहीं उदयपुर में फैंस ने केक काटकर सेलिब्रेट किया।


Click it and Unblock the Notifications