रोमांस के किंग शाहरुख से आज भी कहती हैं लड़कियां मुझसे शादी करोगे!
बॉलीवुड में स्टार्स की उम्र का उनके फैंस पर कोई असर नहीं पड़ता और फिर जब बात हो रही हो शाहरुख खान की तब तो ये लाजिमी है कि उनकी दीवानी लड़कियां उनकी उम्र को साइड करके उनसे प्यार करने व शादी करने का सपना सजाएं। शाहरुख खान ने परदे पर जितने दिल व जज्बात के साथ रोमांटिक फिल्में की हैं उन्हें देखकर यंग जेनरेशन आज भी उनकी एक झलक देखने व उन्हें एक बार आई लव यू कहने को बेकरार हो उठती है।
शाहरुख खान की दीवानगी लड़कियों में काफी देखी जाती है, हर ईवेंट हर शो के दौरान कोई ना कोई शाहरुख की दीवानी उनसे अपने प्यार का इजहार कर ही बैठती है। शाहरुख खान की ऐसी ही एक दीवानी इलेना ने शाहरुख से शादी के लिए पूछ लिया जिसपर शाहरुख खान हंसने लगे यही नहीं बल्कि पूरी हैप्पी न्यू ईयर की टीम इस प्यार भरे प्रपोजल पर मुस्कुरा उठी और शाहरुख ने इलेना से पूछा कि वो सोमवार को क्या कर रही हैं।
शाहरुख ने कहा कि वो सोमवार को शादी कर सकते हैं। इसपर इलेना भी थोड़ा सा शर्मा गयीं। शाहरुख ने स्टेज पर आकर अपनी दीवानी इलेना के साथ उनकी फिल्म ओम शांति ओम के गाने आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं पर परफॉर्म भी किया। आइये देखते हैं कि शाहरुख के किन किन प्यार भरे किरदारों ने लड़कियों को उनके लिये पागल बनाया है-


Click it and Unblock the Notifications











