Shahrukh Khan- फैन ने शाहरुख खान के पठान लुक की बनाई मूर्ति, किंग खान को गिफ्ट करना चाहते हैं

shahrukh khan

शाहरुख खान की फिल्म पठान का जलवा पूरी दुनिया ने देखा है और फिल्म रिलीज होकर छा गई थी। इसके बाद शाहरुख खान के फैंस सामने आए थे और उन्होने कहा था कि किंग खान वापसी कर चुके हैं। बॉलीवुड के बादशाह ने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म के साथ लगभग सूख चुके उद्योग में सचमुच जीवन की सांस ली।

अब इसका खुमार इस तरह से चढ चुका है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मोहिशिला कॉलोनी के एक कलाकार ने SRK के पठान लुक की एक मूर्ति बनाई है जो कि मोम से बनी हुई है। इस वक्त मूर्ति काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको लेकर कई तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

खबरों की मानें तो सुशांत रॉय ने दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद शाहरुख खान की आदमकद मोम की प्रतिमा बनाई। रॉय ने मूर्ति को आसनसोल में अपने निजी संग्रहालय में रखा है।

जैसे ही इसको लेकर खबरों सामने आईं लोग लगातार देखने के लिए पहुंच रहे हैँ। शाहरुख खान के फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन कब सामने आता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये पहली बार नहीं है जब उन्होने ऐसा कुछ किया है बल्कि इसके पहले भी वो मोम के पुतले बना चुके हैं। पठान उस सूची में नौवें स्थान पर हैं। वह शाहरुख खान से मिलने पर मूर्ति को पठान को सौंपना चाहते हैं। पठान की रिलीज के बाद शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ चुकी है और लोग उनकी अगली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X