शाहरुख खान ने Bajrangi Bhaijaan को सपोर्ट किया क्योंकि..
शाहरुख खान ने हाल ही में सलमान खान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान के पोस्टर को ट्वीट किया और साथ ही लिखा काफी तारीफ भी की सलमान खान के लुक्स की। उसके बाद शाहरुख का मीडिया से कोई इंटरेक्शन नहीं हुआ लेकिन हाल ही में जब शाहरुख मीडिया के सामने आए तो उनसे ये सवाल पूछा गया।
शाहरुख खान से पूछा गया कि उन्होंने बजरंगी भाईजान के पोस्टर को क्यों ट्वीट किया जिसपर शाहरुख खान ने जवाब दिया कबीर फिल्म कर रहे हैं, साथ ही फिल्म में मेरे दोस्त सलमान खान, करीना कपूर भी हैं। उनकी फिल्म का पोस्टर मुझे बहुत पसंद आया रिलीज डेट आई तो मैंने इस पोस्टर को शेयर किया। सलमान बेहतरीन दिखे इस पोस्टर में।
शाहरुख खान ने आगे अपनी फिल्म रईस और सुलतान के क्लैश को लेकर भी बात की और कहा कि वो भी काफी उत्साहित हैं इस क्लैश को लेकर, इसके अलावा शाहरुख ने कहा सलमान और वो दोनों फिर से दोस्त बन गये हैं और अब सबकुछ साथ साथ करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications


