..................... Shahrukh Khan excited to watch Dum Laga Ke Haisha - Hindi Filmibeat

दम लगा के हाइशा देखने को शाहरुख भी उत्सुक- ट्विटर रिएक्शन

आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर से बतौर अभिनेता अपनी काबिलियत साबित की और आज उनका नाम फिल्मों की पहचान बन गयी। आयुष्मान का नाम अगर फिल्म से जुड़ा हो तो दर्शकों को इतना यकीन रहता है कि फिल्म में कुछ बेहतर होगा। दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आयुष्मान के अभिनय को सराहने लगे। इस हफ्ते रिलीज हुई दम लगा के हाइशा को लेकर बॉलीवुड ने काफी पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।

Dum Laga Ke haisha

खुद बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने ट्वीट किया है "दम लगा के हाइशा, बहुत ही बेहतरीन और सच्चाई के साथ बनाई गयी है। मनीष और शरद को बहुत सारी बधाई। फिल्म का जितना हिस्सा मैंने देखा है वो बहुत ही पसंद आया। अब पूरी फिल्म देखनी है।"

जाने माने फिल्म निर्देशक, एक्टर रजत कपूर ने ट्वीट किया पिछले हफ्ते बदलापुर और किस्सा और इस हफ्ते दम लगा के हाइशा। खुश हूं।

रघु राम ने भी दम लगा के हाइशा देखने के लिए काफी उत्सुकता दिखाई है और लिखा है दम लगा के हाइशा अगर विक्की डोनर से ज्यादा बेहतर नहीं होगी तो कम से कम अच्छी तो जरुर होगी। इस हफ्ते जरुर देखूंगा अच्छा समय बिताने के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X