Wow "मैं भी सुलतान-रईस क्लैश को लेकर उत्साहित हूं"- शाहरुख खान
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान का कहना है कि वो भी अपनी फिल्म रईस और सलमान खान की सुलतान के क्लैश को लेकर उतना ही उत्साहित हैं जितना कि फैंस। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि इससे किसी को भी नुकसान नहीं होने वाला दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेंगी।
शाहरुख खान ने सुलतान और रईस के क्लैश के बारे में पूछने पर कहा- "मैं भी उतना ही उत्साहित हूं रईस और सुलतान के क्लैश को लेकर, थैंक्स टू सोशल मीडिया। लेकिन 365 दिन होते है 54 शुक्रवार होते हैं 100 फिल्में बनती हैं हां बिजनेस बंट जाएगा लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं और अब हम सबकुछ साथ साथ करेंगे, फिल्म भी साथ में रिलीज करेंगे।"
STAR WAR: शाहरूख Vs सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन भी मैदान में
कुल मिलाकर शाहरुख खान की तरफ से तो ये एक दोस्ती की शुरुआत है। वैसे भी ईद के मौके पर अक्सर ही दोनों खान एक दूसरे के गले मिल जाते हैं और जाहिर है कि अब जबकि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं तो इस तरह के क्लैश से शाहरुख खान या सलमान खान को फर्क नहीं पड़ता।


Click it and Unblock the Notifications












