..................... Shahrukh Khan Ex-girlfriend Priyanka Chopra in trouble for commenting on Actor - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के ऊपर टिप्पणी करके बुरी फंसी एक्स गर्लफ्रेंड? गुस्साए फैंस ने अच्छे से लगाई क्लास

Shahrukh Khan

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल कलाकार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब प्रियंका ने शाहरुख को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा का बयान-

दरअसल बात ऐसी है कि हाल ही में इंटरनेट पर प्रियंका का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री से पूछा गया कि शाहरुख खान हॉलीवुड में नहीं जाना चाहते हैं।

आप इस पर वह क्या विचार रखती हैं और उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला क्यों किया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि वह अहंकारी नहीं हैं और उन्हें आराम की जिंदगी भी पसंद नहीं है। उन्हें जिंदगी में काफी अलग चीजें करनी होती है और वह इसे काफी एंजॉय भी करती हैं।

बता दें कि प्रियंका से यह सवाल शाहरुख के हॉलीवुड न जाने वाले बयान पर पूछा गया था, जिसमें अभिनेता ने कहा था कि हॉलीवुड ने कलाकारों को बर्बाद कर दिया है। अभिनेता ने यह भी कहा था कि वह यहां पर काफी आराम से हैं और अपने काम को एंजॉय भी कर रहे हैं। वह यहीं रहकर बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे।

दोनों ने अपनी अपनी राय खुलकर रखी थी, परंतु जिस तरीके से शाहरुख खान की एक्स गर्लफ्रेंड कहीं जानी वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात रखी थी, फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई थी। इसको लेकर फैंस ने प्रियंका की क्लास लगा दी थी और सही से बात करने की नसीयत भी दी थी।

प्रियंका चोपड़ा का बयान-

लगातार सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा। फैंस प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: priyanka chopra shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X