शाहरुख के बारे में अनुष्का का ऐसा बयान..आप भी सोच में पड़ जाएंगे
अनुष्का शर्मा का कहना है कि शाहरुख खान माइक्रोफोन के साथ भी रोमांस कर सकते हैं।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। शाहरुख खान के फैन्स बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक लंबे अरसे के बाद शाहरुख खान रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
[BOX OFFICE: स्टार्स की फौज.. धमाकेदार कॉमेडी.. 8-9 करोड़ ओपनिंग कमाई!]
बुधवार को जब हैरी मेट सेजल का रोमांटिक गाना हवाएं रिलीज किया गया। हर किसी को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। गाने के लॉन्चिंग के अवसर पर शाहरुख खान के बारे में अनुष्का शर्मा ने कई बातें की।

अनुष्का शर्मा से जब ये पूछा गया कि तीसरी बार शाहरुख खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने का अनुभव कैसा रहा? इस पर अनुष्का शर्मा ने बिल्कुल मुस्कुराते हुए कहा "बहुत ही आसान। वो इतना सहज महसूस कराते हैं और उनकी आखें ही इसके लिए काफी हैं। शाहरुख खान माइक्रोफोन से भी रोमांस कर सकते हैं।"
Recommended Video

इतना बोलने के बाद शाहरुख खान ने मुस्कुरा कर जवाब दिया कि "जब तक माइक्रोफोन पकड़ी हो डार्लिंग।" जाहिर है अनुष्का के पास मुस्कुराने के अलावा कोई चारा नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications