ढ़ाका भी हुआ 'बादशाह' का 'दीवाना'

किंग खान ने हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के हिट गानों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। ढाका में यह कार्यक्रम 'किंग खान लाइव इन ढाका' के नाम से आयोजित किया गया था, जिसमें 25,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचने वालों में अधिकतर युवा थे, जो उत्तेजित होकर 'शाहरुख', 'शाहरुख' चिल्ला रहे थे। स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक किंग खान इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें अर्जुन रामपाल, रानी मुखर्जी भी थीं। बांग्लादेशी कलाकारों ने भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।
पत्र के मुताबिक शाहरुख ने कहा, "मैं काजी नुजुरुल इस्लाम और जसीमुद्दीन को सुन चुका हूं और रुनाजी के संगीत को काफी पसंद करता हूं, इसीलिए मैं ढाका आया हूं।" कार्यक्रम के दौरान रानी ने 'साथिया', 'हम तुम' और 'शावा शावा' की धुनों पर डांस किया। रानी ने कहा, "यहां के लोक संगीत से मुझे काफी लगाव है और इससे मेरे करियर के शुरुआती दिनों में काफी मदद मिली थी। आगे भी मैं आपका प्यार और समर्थन हासिल करना चाहती हूं इसलिए मैं यह कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











